दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने लगातार तीसरी बार बंपर जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सामने विपक्षी पार्टियां यानी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कहीं पर भी नहीं टिक सकी।
भले ही भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कुछ सीटें आई हों, लेकिन इन सब के बावजूद उसके पास विपक्ष में बैठने के लिए भी पर्याप्त सीटें मौजूद नहीं हैं। हालांकि भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण जो रहा उसे जानकर अमित शाह ने भी दुख जाहिर किया है।
Third party image reference
बताते चलें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह चुनाव अपने द्वारा किए गए पिछले 5 साल के कार्यों के आधार पर लड़ा। उन्होंने मुफ्त बिजली के साथ-साथ सस्ती बिजली और फ्री पानी को चुनाव का राष्ट्रीय मुद्दा बनाया।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी इस मामले में काफी पीछे रह गई क्योंकि भाजपा के पास राम मंदिर, बालाकोट स्ट्राइक, पाकिस्तान जैसे मुद्दों के अलावा दिल्ली के भविष्य का कोई भी विजन नहीं था।
Third party image reference
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की हार का सबसे मुख्य कारण यह भी रहा कि उसके पास कोई भी मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा नहीं था।
यही वजह है कि लोकसभा चुनावों में सभी 7 लोकसभा सीटें जीतने वाली भाजपा विधानसभा चुनावों में 7 सीटें जीतने के लिए भी संघर्ष करती रही।
हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार का सबसे बड़ा कारण आपको क्या लगता है? आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही हमारे चैनल को फॉलो करें।